1st Bihar Published by: Updated Jun 09, 2022, 5:27:55 PM
- फ़ोटो
SAHARSA: बिहार में एक बार फिर निर्माणाधीन पुल गिर गया है। पुल के गिरने से अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। इस हादसे में 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये है। जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। घटना पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर कठडूमर की है जहां ढलाई के बाद यह हादसा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। बुधवार की रात पुल के एक हिस्स की ढलाई की गयी थी। बताया जाता है कि ठेकेदार को सेंटरिंग बदलने को कहा गया था लेकिन विभाग के इस निर्देश को ठेकेदार ने अनसुना कर दिया और पुल की ढलाई करवा दी।
147 लाख रुपये की लागत से यह एप्रोच पथ बनाया जा रहा था। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण ढलाई हुआ यह पुल अचानक ढह गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस हादसे में वहां काम कर रहे तीन मजदूरों के घायल होने की खबर है।