ब्रेकिंग
बिहार में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन: मात्र 4 घंटे 41 मिनट में तय होगा दिल्ली से पटना का सफर, इन शहरों में बनेंगे स्टेशन; जानिए ताजा अपडेटलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीबिहार में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन: मात्र 4 घंटे 41 मिनट में तय होगा दिल्ली से पटना का सफर, इन शहरों में बनेंगे स्टेशन; जानिए ताजा अपडेटलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खी

सहरसा में जमीन के लिए युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में जमीन के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के पड़री गोपाल मध्य विद्यायल के प

सहरसा में जमीन के लिए युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में जमीन के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के पड़री गोपाल मध्य विद्यायल के पास की है जहां अंशुमन नामक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। आनन फानन में घायल अंशुमन को परिजन बरियाही पीएचसी ले गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया। 


घटना के संबंध में घायल अंशुमन के पिता किशोर झा उर्फ भगवान झा ने बताया कि अंशुमन बहियार पड़री ट्रैक्टर से घास लेकर अपने घर बनगांव वार्ड नम्बर 19 खानपट्टी आ रहा था। तभी इसी दौरान गोपाल मध्य विद्यायल पड़री के पास तीन बाईक सवार नकाबपोश अपराधियों ने अंशुमन पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसे गोली लगी और वही पर वो गिर गया। 


घटना की जानकारी मिलते ही बनगांव की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पूछताछ के लिए अरुण झा और संजीत झा को पुलिस थाने लेकर पहुंची। दोनों को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। इस बाबत बनगांव थाने के एसआई रौशन कुमार ने बताया पीड़ित के परिवार की ओर से अभी तक आवेदन नहीं मिला है, घटना की जानकारी मिली थीं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और दो संदिग्ध को पूछताछ के लिए थाने लेकर पहुंची थी। जहां पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता