ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के गृह जिला में गजब खेल! थाना से गायब हो गया गिट्टी लदा जब्त 18 चक्का ट्रक, SP ने गठित की जांच टीमबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनमोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नमुख्यमंत्री के गृह जिला में गजब खेल! थाना से गायब हो गया गिट्टी लदा जब्त 18 चक्का ट्रक, SP ने गठित की जांच टीमबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनमोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्न

Saharsa Crime News: बिजली मिस्त्री की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़की के साथ रेप की कोशिश की; लोगों ने की जमकर पीटा

SAHARSA: सहरसा में एक बिजली मिस्त्री की शर्मनाक करतूत सामने आई है। एक घर में बिजली ठीक करने पहुंचे आरोपी मिस्त्री ने घर में मौजूद नाबालिग लड़की के साथ रेप की कोशिश की है। घर में कि

Saharsa Crime News: बिजली मिस्त्री की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़की के साथ रेप की कोशिश की; लोगों ने की जमकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में एक बिजली मिस्त्री की शर्मनाक करतूत सामने आई है। एक घर में बिजली ठीक करने पहुंचे आरोपी मिस्त्री ने घर में मौजूद नाबालिग लड़की के साथ रेप की कोशिश की है। घर में किसी दूसरे सदस्य के मौजूद नहीं रहने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की हालांकि तभी लड़की की दादी वहां पहुंच गई और उसकी इज्जत बच गई।


दरअसल, पीड़िता के दादा ने शुक्रवार को अपने घर में बिजली का कार्य कराने के लिए एक मिस्त्री को बुलाया था। उसे बिजली वायरिंग से संबंधित आवश्यक सामान सुपुर्द कर उसके दादा घर से बाहर किसी काम से चले गये। घर में 9 वर्षीय की पोती और उसकी दादी मौजूद थी। पीड़िता की दादी मकान के द्वितीय मंजिल पर थी और पीड़ित बच्ची प्रथम मंजिल पर पढ़ाई कर रही थी।


इसी दौरान बिजली मिस्त्री ने नाबालिग लड़की को तार लेकर आने को कहा। जैसे ही बच्ची तार देने पहुंची आरोपी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसी बीच बच्ची की दादी वहां पहुँच गई और आरोपी मिस्त्री को छेड़खानी करते देख लिया। बच्ची की दादी को देखकर आरोपी मिस्त्री कमरे से बाहर आ गया, फिर बच्ची ने अपनी दादी को पूरी घटना की जानकारी दी। 


बच्ची की दादी उसकी बात को सुनकर शोर मचाने लगी, जिससे आसपास के लोग जमा हो गये। लोगों ने मिस्त्री को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता