ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को मिली जमानत, घर में खुशी का माहौल

SIWAN: पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है। वे 1 नवंबर 2023 से सीवान जेल में बंद थे। पटना हाईकोर्

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को मिली जमानत, घर में खुशी का माहौल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है। वे 1 नवंबर 2023 से सीवान जेल में बंद थे। पटना हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब किसी भी वक्त उन्हें रिहा किया जा सकता है। बेटे को जमानत मिलने से मां हेना शहाब काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि आज उनके बेटे को रिहाई मिल गयी है। पूरा परिवार कोर्ट के इस फैसले से खुश है। घर में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।    


बता दें कि मोतिहारी के सैयद फरहान अहमद ने आरोप लगाया था कि मार्केट की बिल्डिंग के निर्माण के दौरान शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब सहित 100 अज्ञात लोगों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी थी और रंगदारी की मांग की गयी थी। फरहान अहमद ने इसे लेकर ओसामा के खिलाफ केस दर्ज कराया था जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी। 


01 नवंबर 2023 से ओसामा सीवान जेल में बंद है। आज उसकी नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई पटना हाईकोर्ट में की गयी और जमानत दी गयी। ओसामा के वकील ने कोर्ट में बताया कि पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था इसी को लेकर ओसामा को झूठे केस में फंसाया गया। जिस व्यक्ति ने गोली चलाने का आरोप ओसामा पर लगाया है उसके शरीर में ना कही कोई गोली का निशान है और ना ही कोई जख्म का ही निशान है। उनकी दलीलें सुनने के बाद पटना हाईकोर्ट ने नियमित जमानत याचिका को स्वीकृति दे दी।