ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

सदन शुरू होते ही RJD विधायक नीतीश की फोटो लेकर करने लगे हंगामा, स्पीकर ने कहा.. बैठ जाइए नहीं तो सस्पेंड कर देंगे

PATNA : विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में आज फिर हंगामा शुरू हो गया. विपक्ष के विधायक प्ले कार्ड लेकर पहुंचे थे. लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर सभी सदस्यों के प

सदन शुरू होते ही RJD विधायक नीतीश की फोटो लेकर करने लगे हंगामा, स्पीकर ने कहा.. बैठ जाइए नहीं तो सस्पेंड कर देंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में आज फिर हंगामा शुरू हो गया. विपक्ष के विधायक प्ले कार्ड लेकर पहुंचे थे. लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर सभी सदस्यों के पोस्टर मार्शल ने चीन लिया. अध्यक्ष ने कहा कि अगर यही हाल यहां भी हुआ तो सस्पेंड कर देंगे. अध्यक्ष ने राजद विधायकों को फटकार लगाते हुए कहा कि हम नहीं चाहते कि जो दूसरे जगह होता है, वह यहांभी हो. मै अपने अनुसार काम करता हूं.


दरअसल, नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की तस्वीर को सदन में लहराने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा गुस्सा हो गये और RJD विधायक रणविजय साहू, विधायक विजय मंडल को फटकार लगाई. विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों विधायकों से पूछा क्या आप लोगों के विरुद्ध भी निलंबन की कार्रवाई कर दूं. 


इस पर RJD विधायक विजय मंडल ने कड़े शब्दों में कहा कर दीजिये कार्रवाई. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा यह आचरण शोभा नहीं देती.बता दें कि कल ही विधान परिषद में इसी आचरण पर एक सदस्य को एक दिन के लिये निलंबित कर दिया गया है. इसके बाद AIMIM विधायक अख्तरुल इमान भी खड़े हो गये तो अध्यक्ष ने उन्हें भी डांटकर बैठा दिया. 

टैग्स