ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तार

सदन में हत्थे से उखड़ गए नीतीश, RJD एमएलसी सुबोध राय को लताड़ा

PATNA : बिहार विधान परिषद में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुस्सा एक बार फिर से देखने को मिला है. विधान परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान पूरा के सवाल पूछने को लेकर उन्होंने

सदन में हत्थे से उखड़ गए नीतीश, RJD एमएलसी सुबोध राय को लताड़ा
Anamika
3 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुस्सा एक बार फिर से देखने को मिला है. विधान परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान पूरा के सवाल पूछने को लेकर उन्होंने आरजेडी के एमएलसी सुबोध राय को जमकर लताड़ लगाई है. इस दौरान सीएम नीतीश हत्थे से उखड़ गए.

दरअसल बिहार विधान परिषद में प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही चल रही थी. इसी दौरान एक सवाल पर सरकार की तरफ से मंत्री ने जवाब दिया और फिर सवाल पूछने वाले सदस्य ने पूरक सवाल किया.  लेकिन पूरक पूछने के साथ ही सुबोध राय भी उठ खड़े हुए और उन्होंने अपनी तरफ से दूसरा पूरक पूछ डाला. बस फिर क्या था नीतीश कुमार ने उन्हें सदन में ही नियमावली का पाठ पढ़ा दिया. नीतीश कुमार खड़े हुए और उन्होंने  सुवोध राय को सीखने की नसीहत दी.

सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी एमएलसी को फटकार लगाते हुए बैठने के लिए कहते रहे. लेकिन सुबोध राय नहीं माने तो सीएम ने कहा कि सदन में लगातार एक साथ कई पूरक सवाल पूछने की परिपाटी नहीं रही है लेकिन मेरे ही पूरक पूछने पर मुख्यमंत्री जी को क्यों आपत्ति हो रही है. इसके बाद मुख्यमंत्री का गुस्सा और ऊपर चढ़ गया उन्होंने सुबोध राय की बगल में बैठे रामचंद्र पूर्वे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उन्हें सदन की नियमावली समझाइए.

नीतीश कुमार ने कहा कि सदन में अगर कोई सदस्य प्रश्न करते हैं तो पहले उनके प्रश्न का उत्तर होता है उसके बाद फिर से दूसरा पूरक पूछा जाता है यही सदन का नियम कहता है. उसके बाद सुबोध राय ने जब आपत्ति जताई तो नीतीश कुमार ने सीधे कहा कि पहले जरा नियम जानो.

सुबोध राय ने कहा कि वह नियम जान रहे हैं तो नीतीश कुमार ने दोबारा कह दिया कि बैठो. इसके बाद आरजेडी एमएलसी केवल इतना कहते नजर आए कि हम तो बैठ ही रहे हैं. काफी देर तक दोनों के बीच विधान परिषद में तू -तू मैं -मैं होती रही. इसके पहले नीतीश कुमार विधान परिषद में आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह और सुबोध राय की क्लास लगा चुके हैं. आज दूसरा मौका था जब विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान सुबोध राय नीतीश कुमार के निशाने पर आए.

टैग्स