ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्ट

लखेंद्र पासवान का निलंबन हुआ वापस, सदन में लौटे भाजपा विधायक, स्पीकर बोले..आप आए बहार लाएं

PATNA: निलंबित बीजेपी विधायक लखेंद्र कुमार रौशन संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के आग्रह पर सदन में लौटे। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने सदन में

लखेंद्र पासवान का निलंबन हुआ वापस, सदन में लौटे भाजपा विधायक, स्पीकर बोले..आप आए बहार लाएं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: निलंबित बीजेपी विधायक लखेंद्र कुमार रौशन संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के आग्रह पर सदन में लौटे। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने सदन में बुलाया। लखेंद्र रौशन ने अपना पक्ष रखा जिसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें निलंबन मुक्त किया गया। बीजेपी के सभी विधायक भी सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। बीजेपी विधायकों के सदन में आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि आप आए बहार लाए..


वहीं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आपके आने से सदन की रौनक ही बढ़ गयी है आप नहीं थे इतना सुना लगता था। इसलिए आसन के साथ हम भाजपा विधायकों को भी बधाई देते है और स्वागत करते है। वही विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि आप आए बहार लाए। वही नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सदन की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद देता हूं। सदन के गतिरोध को दूर करने का प्रयास सभी सदस्य करते हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष सरकार के अंग है इस लोकतंत्र के मंदिर में सभी की जिम्मेदारी है कि जनता के उम्मीदों पर हम खड़े उतरे।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनता की आवाज बनकर सुझाव देना आईना दिखाना हमारा काम है। अपने सभी विधायकों को धन्यवाद देते हैं कि अध्यक्ष महोदय के आदेश के बाद हम सब सदन की कार्यवाही में फिर से शामिल हुए। कोई ऐसी हल्की बात नहीं होनी चाहिए कि जिससे किसी को ठेस लगे। आज धरना पर हम बैठे थे कल कोई और बैठेगा। इसका उपहास या मजाक उड़ाना उचित नहीं है।


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में कहा कि कभी किसी के चेहरे को मत देखों उसके मन को देखों क्योंकि सफेद रंग में बफा होती तो नमक जख्मों की दवा होती। जैसे-जैसे नाम आपका ऊंचा होता है वैसे वैसे शांत रहना सिखिये क्योंकि आवाज हमेशा सिक्कों में होती नोटों को कभी बजते हुए नहीं देखा।