ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

सड़क किनारे व्हील चेयर पर बैठा था दिव्यांग, बाबा बागेश्वर ने रूकवा दिया अपना काफिला, देखिये वीडियो में फिर क्या हुआ?

PATNA: पटना आये बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के लिए लोगों को जुनून शिखर पर है. पटना के जिस होटल में धीरेंद्र शास्त्री रूके हैं, वहां 24 घंटे मेला लगा है. बिहार ही नह

सड़क किनारे व्हील चेयर पर बैठा था दिव्यांग, बाबा बागेश्वर ने रूकवा दिया अपना काफिला, देखिये वीडियो में फिर क्या हुआ?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना आये बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के लिए लोगों को जुनून शिखर पर है. पटना के जिस होटल में धीरेंद्र शास्त्री रूके हैं, वहां 24 घंटे मेला लगा है. बिहार ही नहीं बल्कि देश भर से आये लोग बाबा की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हैं. वहीं, तरेत पाली मठ में बाबा की हनुमंत कथा औऱ दिव्य दरबार में अप्रत्याशित भीड़ उमड़ रही है. लोग बाबा धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के लिए बेकाबू हो रहे हैं. लेकिन बाबा ने आज अपने पूरे काफिले को एक दिव्यांग व्यक्ति के लिए रूकवा दिया. इसका वीडियो सामने आया है.


वाकया तब हुआ जब मंगलवार को बाबा धीरेंद्र शास्त्री पटना के अपने होटल से नौबतपुर तरेत पाली मठ के लिए निकले. उनके साथ काफिले में सैकड़ों गाड़ियां थी. पटना एम्स से आगे नौबतपुर रोड पर सड़क किनारे एक दिव्यांग व्यक्ति व्हील चेयर पर बैठे बाबा का इंतजार कर रहा था. वीडियो में दिख रहा है कि सेना का ड्रेस पहने एक व्यक्ति व्हील चेयर को पकड कर खड़ा है.


जब बाबा के काफिले की गाड़ियां उस दिव्यांग व्यक्ति के पास से गुजरने लगती हैं तो वह बाबा-बाबा चिल्लाने लगता है. इस बीच धीरेंद्र शास्त्री की नजर उस दिव्यांग पर पड़ती है. बाबा ने अपनी गाड़ी को रूकवा दिया. उनकी गाड़ी दिव्यांग व्यक्ति के पास पहुंच गयी. इसके बाद बाबा ने अपना हाथ उस दिव्यांग व्यक्ति की ओर बढ़ाया औऱ उसके हाथों में फूल दे दिया. दिव्यांग को साथ लेकर आये व्यक्ति को बाबा ने बागेश्वर धाम आने को कहा. इसके बाद बाबा का काफिला आगे बढ़ गया.


हालांकि इस दौरान सेकेंडों में वहां भारी भीड़ जमा हो गयी. लगभग सारे लोग हाथ फैला कर बाबा की गाड़ी के सामने आ गये. लेकिन बाबा ने सिर्फ दिव्यांग व्यक्ति और उसे लेकर आने वाले से ही बात की. फिर अपने काफिले को आगे बढ़ा दिया. पूरे इलाके में ये वाकया चर्चा का विषय बना हुआ है.

टैग्स