ब्रेकिंग
पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलापटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला

देर रात घंटों सड़क जाम में फंसे रहे तेजस्वी यादव, पुलिस-प्रशासन रहा गायब, अंधेरे में सड़क पर टहलते रहे नेता प्रतिपक्ष

PATNA: RJD नेता तेजस्वी यादव कल देर रात घंटों सड़क जाम में फंसे रहे. तेजस्वी यादव पूर्णिया के बायसी में सभा को संबोधित कर वापस पटना लौट रहे थे. भीषण सड़क जाम के बावजूद पुलिस और प्र

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: RJD नेता तेजस्वी यादव कल देर रात घंटों सड़क जाम में फंसे रहे. तेजस्वी यादव पूर्णिया के बायसी में सभा को संबोधित कर वापस पटना लौट रहे थे. भीषण सड़क जाम के बावजूद पुलिस और प्रशासन का कोई नुमाइंदा वहां मौजूद नहीं थी. जाम में फंसे तेजस्वी घुप अंधेरे में सड़क पर टहलते रहे.

जाम में फंसे तेजस्वी

देर रात तेजस्वी यादव ने खुद ट्वीट कर सड़क जाम में फंसे होने की खबर दी. तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा ” दो घंटे से सड़क जाम में फंसा हूं. कहीं भी पेट्रोलिंग टीम या ट्रैफिक व्यवस्था नजर नहीं आ रही है. प्रदूषण, तेल और संसाधनों की बर्बादी आपको निराश कर देती है. लेकिन ऐसी स्थिति में हताश होने के बजाय मुझे कई चीजों की सीख मिल रही है. जैसे कि आप कैसे स्थिति को सुधार सकते हैं. व्यवस्था कैसी होनी चाहे.”

हैरानी की बात ये भी थी कि पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष के मूवमेंट को लेकर कोई तैयारी नहीं की थी. हालांकि तेजस्वी के साथ चलने वाले सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. सड़क पर ऐसा भीषण जाम लगा था कि उसे छुड़ा पाना तेजस्वी के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों के लिए संभव नहीं था. लिहाजा रात के अंधेरे में नेता प्रतिपक्ष सड़क पर टहलते रहे.

बायसी से लौट रहे थे तेजस्वी यादव

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव पिछले तीन दिनों से दौरे पर थे.मधुबनी के खजौली और बिस्फी में सभा के बाद मंगलवार को वे पूर्णिया के बायसी में जनसभा को संबोधित करने के बाद पटना वापस लौट रहे थे. रास्ते में ही वे सड़क जाम में घंटों फंसे रहे. तेजस्वी के साथ मौजूद लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी संपर्क साधा लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ.

टैग्स