1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated May 06, 2020, 8:25:14 AM
- फ़ोटो
NALANDA : बड़ी खबर नालंदा से है,जहां सड़क हादसे में एक सरकारी शिक्षक की मौत हो गई है. घटना नालंदा के सिलाव प्रखण्ड के राजगीर थाना इलाके के शमशेरा गांव के पास की है.
बताया जा रहा है कि विंडीडीह गांव निवासी 45 वर्षीय राकेश शर्मा प्राथमिक विद्यालय रैतर में कार्यरत थे. लंबे समय से चल रहे शिक्षकों की हड़ताल समाप्त होने के बाद वे ज्वाइंन करने साइकिल से स्कूल जा रहे थे.
तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ कर मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.