ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

सड़क दुर्घटना में गई पुलिस जवान की जान, अनियंत्रित हाइवा ने मारी टक्कर

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में सड़क दुर्घटना में एक पुलिस जवान की मौत हो गई है। यह पुलिस जवान डायल 112 में ड्राइवर के पोस्ट पर कार्यरत था। इसकी पहचान महदतपुर गांव के निवासी अमित क

सड़क दुर्घटना में गई पुलिस जवान की जान, अनियंत्रित हाइवा ने मारी टक्कर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में सड़क दुर्घटना में एक पुलिस जवान की मौत हो गई है। यह पुलिस जवान डायल 112 में ड्राइवर के पोस्ट पर कार्यरत था। इसकी पहचान महदतपुर गांव के निवासी अमित कुमार उर्फ पंकज  के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद यह जवान अपनी बाइक से घर जा रहा था उसी दौरान तेज रफ़्तार से आ रही अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया और बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा रहा। जिसके बाद कुछ लोगों ने इसकी सुचना नवगछिया थाना को दी गई।


वहीं, इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची, जहां उसने पुलिस जवान अमित कुमार को गंभीर रूप से घायल देखा। जिसके बाद आनन- फानन में उसे नवगछिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार पहुंचकर मामले की जानकारी लिए और कहा कि हमलोगों के लिए बहुत दुःखद घटना है।


बताया जा रहा है कि, मृतक अमित कुमार उर्फ पंकज एक वर्ष पहले आर्मी से रिटायर्ड होकर बिहार पुलिस की 112 हेल्पलाइन पुलिस वाहन में ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे। उनके सहकर्मी हवलदार शशि भारती ने बताया कि वे लोग मकंदपुर चौक पर प्रतिनियुक्त थे रात आठ बजे ड्यूटी समाप्त कर वे मोटरसाइकिल से भागलपुर के लिये निकले थे। लगभग एक घंटे के बाद इस घटना की सुचना मिली। जिसके बाद हमलोग मौके पर पहुंचकर देखा तो ड्राइवर पंकज सड़क पर गिरा हुआ था।