Hindi News / news / सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, पसरा मातम

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, पसरा मातम

1st Bihar Published by: Updated May 12, 2022, 10:00:46 AM

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, पसरा मातम

- फ़ोटो

ROHTAS: खबर रोहतास के दावथ थाना इलाके की है, जहां सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक महिला सूर्यपुरा थाना इलाके के अगरेर कला गांव के धर्मेंद्र पासवान की पत्नी थी। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि महिला अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने जा रही थी। इसी दौरान पररिया गांव के पास वह सड़क हादसे की शिकार हो गई। 


घटना पररिया गांव के राष्ट्रीय राजमार्ग- 30 के पास की है। मृतक महिला की पहचान सूर्यपुरा थाना इलाके के अगरेर कला गांव के धर्मेंद्र पासवान की 27 साल की पत्नी तेतरा देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि तेज़ रफ़्तार से आ रही एक गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। 


स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। महिला को परिजन इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया।