ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

संबित पात्रा की बोलती बंद कराने वाले गौरव को मिला कांग्रेस का इनाम, अब रघुवर दास को देंगे चुनौती

JAMASHEDPUR: लाइव डिबेट में संबित पात्रा की बोलती बंद कराने वाले कांग्रेस प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ को पार्टी की और से इनाम मिला है. गौरव को कांग्रेस ने जमशेदपुर से अपना उ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAMASHEDPUR:  लाइव डिबेट में संबित पात्रा की बोलती बंद कराने वाले कांग्रेस प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ को पार्टी की और से इनाम मिला है. गौरव को कांग्रेस ने जमशेदपुर से अपना उम्मीदवार बनाया हैं. 

झारखंड के सीएम रघुवर दो देंगे चुनौती

गौरव को कांग्रेस ने जमशेदपुर पूर्वी से चुनावी मैदान में उतारा है. यहां पर उनकी टक्कर बीजेपी प्रत्याशी और झारखंड के सीएम रघुवर दास के साथ होगी. अब देखना है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में गौरव कितना दम दिखा पाते हैं. गौरव जोधपुर जिले के रहने वाले हैं. वह एक्सएलआरआई के प्रोफेसर हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं. गौरव को यहां से प्रत्याशी बनाने के लिए झारखंड के कई नेताओं ने पार्टी से आग्रह किया था. जिसके बाद पार्टी ने उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया और शनिवार की रात उनके नाम की घोषणा कर दी. 

यहां पर सरयू के साथ भी होगी टक्कर

गौरव की यहां पर बीजेपी के बागी सरयू के साथ भी मुकाबला होगा. बीजेपी से बगावत करने के बाद सरयू राय ने यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं. गौरव ने आज सरयू राय के बारे में कहा कि सरयू ने बीजेपी को छोड़कर गलती की है. अब किस मुद्दे पर वह लोगों से वोट मांगेंगे.


एक सवाल से हो गए थे फेमस

एक डिबेट में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा बोल रहे थे कि पीएम मोदी ने हमारे देश के करीब 5 ट्रिलियन लोगों के इकोनोमिक के बारे में प्लान बनाए हैं, जिस पर गौरव ने पलटकर पूछा था कि अच्छा पहले ये बताएं के 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं पात्रा जी. इसका जवाब संबित नहीं दे पाए थे. उनका ये सवाल उन्हें रातों-रात चर्चा में ला दिया था. 


टैग्स