ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

सांप को अस्पताल लेकर पहुंच गया युवक, डॉक्टर से कहा..सर इसी सांप ने मुझे काटा है..आपको विश्वास हो इसलिए साथ लाए हैं

GOPALGANJ: बिहार में इन दिनों सांप के काटने की घटना ज्यादा हो रही है। आए दिन किसी ना किसी जिले में सांप काटने की घटना सामने आ रही है। इस बार बिहार के गोपालगंज में एक युवक को जहरीले

सांप को अस्पताल लेकर पहुंच गया युवक, डॉक्टर से कहा..सर इसी सांप ने मुझे काटा है..आपको विश्वास हो इसलिए साथ लाए हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में इन दिनों सांप के काटने की घटना ज्यादा हो रही है। आए दिन किसी ना किसी जिले में सांप काटने की घटना सामने आ रही है। इस बार बिहार के गोपालगंज में एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। घर में गेहूं निकालने के दौरान यह घटना हुई। सांप के काटने के बाद युवक ने सांप को पकड़ लिया और उसे लेकर इलाज करने के लिए सदर अस्पताल पहुंच गया। 


सदर अस्पताल में सांप को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव की है। सांप लेकर इलाज कराने अस्पताल पहुंचे युवक को देखकर डॉक्टर और अस्पताल कर्मी भी हैरान रह गये वही उस वक्त अस्पताल में मौजूद मरीज के परिजन भी युवक को देखते रह गये। युवक ने इलाज करने वाले डॉक्टर को सांप दिखाते हुए कहा कि सर यही सांप है जिसने मुझे काटा है। आपको विश्वास दिलाने के लिए इसे भी साथ लेकर आए हैं। युवक की बातें सुनकर डॉक्टर साहब भी दंग रह गये फिर युवक का इलाज शुरू किया गया।  

टैग्स