PBKSvsRCB: अंतिम चार ओवर में मात्र एक बाउंड्री, भुवी-हेजलवुड की जोड़ी के सामने नतमस्तक हुए पंजाब के बल्लेबाज Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां हुईं तेज, EC जल्द शुरू करेगा BLA-2 के लिए विशेष प्रशिक्षण शादी में सियासत का तड़का: लालू यादव के गाने पर वरमाला के बाद अचानक झूमने लगा दूल्हा, अपनी शादी को बना लिया यादगार Anupama Yadav: भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? Anupama Yadav: भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? Bihar News: भूमि विवाद में युवक को कुल्हाड़ी से काटा, इलाके में हड़कंप के बाद कई गिरफ्तारियां Dhanush: धनुष की फिल्म के सेट पर लगी भीषण आग, राख में तब्दील हुआ सब कुछ Bihar News: क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंची समाजसेविका सोनाली सिंह, खिलाड़ियों को किया सम्मानित Bihar News: बिहार के इन 59 उत्पादों को जल्द मिल सकता है GI Tag, लिस्ट में लिट्टी-चोखा से लेकर और भी बहुत कुछ खेत से काम कर लौटी बुजुर्ग तो गायब हो चुका था घर, लोगों ने कहा ‘नुकसान हुआ मगर किस्मत की धनी निकली बुढ़िया’
BEGUSARAI: दुनिया भले ही एडवांस हो गई हो, लेकिन लोगों के बीच अन्धविश्वास अब तक खत्म नही हुआ। ताज़ा मामला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है, जहां सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई। हालांकि अगर महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। लेकिन, सांप काटने के बाद परिजन महिला को झाड़-फूंक कराने पहुंच गए और इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया।
घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बिंदटोली गांव की है। मृतका बिनटोली गांव के रहने वाले केवल यादव की 28 साल की पत्नी अंजनी देवी बताई जा रही है। परिजनों ने जानकारी दी कि शनिवार की देर रात उसे कुछ काट लिया था। उसे ठीक कराने के लिए हमनें उसका झाड़ फूंक कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि जब महिला की हालत ज्यादा खराब हो गई थी तो उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबपुर कमाल ले गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। जिसके बाद सदर अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मच गया है।