ब्रेकिंग
झाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समन

रूपौली विधानसभा उपचुनाव में 52.75% वोटिंग, 10 पुरुष और 1 महिला महिला उम्मीदवार की किस्मत EVM में कैद

PURNEA: रूपौली विधानसभा उपचुनाव में आज 52.75% मतदान हुआ। अब 13 जुलाई को मतगणना का काम होगा। 11 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी है जिसमें 10 पुरुष उम्मीदवार हैं तो 1

रूपौली विधानसभा उपचुनाव में 52.75% वोटिंग, 10 पुरुष और 1 महिला महिला उम्मीदवार की किस्मत EVM में कैद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: रूपौली विधानसभा उपचुनाव में आज 52.75% मतदान हुआ। अब 13 जुलाई को मतगणना का काम होगा। 11 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी है जिसमें 10 पुरुष उम्मीदवार हैं तो 1 महिला उम्मीदवार है। इन सभी के किस्मत का फैसला 13 जुलाई को होगा। 


रूपौली उपचुनाव में कुल 11 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। आरजेडी से बीमा भारती, जेडीयू से कलाधर मंडल के अलावा निर्दलीय शंकर सिंह, राजपा के चंद्रदीप सिंह, भारतीय सार्थक पार्टी से राजीव कुमार, आजाद समाज पार्टी(क) से रवि रोशन, निर्दलीय लालू प्रसाद यादव, निर्दलीय अरविंद कुमार सिंह, निर्दलीय मो. शाबाद आलम, निर्दलीय खगेश कुमार और दीपक कुमार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे। इन सभी के भाग्य का फैसला अब 13 जुलाई को होगा। 12 जुलाई की रात इनके लिए कयामत की रात होगी। 13 जुलाई को ही पता चल पाएगा कि रूपौली की जनता किस कैंडिडेट को आशीर्वाद दी है।


बता दें कि बीमा भारती के इस्तीफा देने के बाद रूपौली विधानसभा की सीट खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बीमा भारती ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल हो गईं थीं। पूर्णिया से आरजेडी के टिकट पर बीमा भारती ने चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 


निर्दलीय पप्पू यादव ने बीमा भारती को धूल चटा दिया था। लोकसभा चुनाव हारने के बाद एक बार फिर बीमा भारती रुपौली विधानसभा से अपनी किस्मत आजमाई। अब इस मतदान का परिणाम 13 जुलाई को सामने आएगा जिस पर लोगों की नजर टिकी हुई है।