ब्रेकिंग
1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

रूपौली विधानसभा उपचुनाव : लालू प्रसाद यादव ने भरा नामांकन का पर्चा : निर्दलीय ही ठोकेंगे ताल

PURNEA : पूर्णिया के रूपौली विधानसभा क्षेत्र के लिए आगामी 10 जुलाई को उपचुनाव होने हैं। जिसे लेकर नामांकन की प्रक्रिया 14 जून से शुरू हो चुकी है। प्रत्याशी 21 जून तक इस विधान

रूपौली विधानसभा उपचुनाव : लालू प्रसाद यादव ने भरा नामांकन का पर्चा : निर्दलीय ही ठोकेंगे ताल
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PURNEA :  पूर्णिया के रूपौली विधानसभा क्षेत्र के लिए आगामी 10 जुलाई को उपचुनाव होने हैं। जिसे लेकर नामांकन की प्रक्रिया 14 जून से शुरू हो चुकी है। प्रत्याशी 21 जून तक इस विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन कर सकते हैं। सारण के मरोड़ा प्रखंड स्थित जादो राहीपुर निवासी लालू प्रसाद यादव भी रुपौली विस क्षेत्र से अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। आज उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपने नामांकन पर्चा भर दिया है। 


बता दें कि लालू प्रसाद यादव का यह 26वां चुनाव है, जिसमें वह ख़म ठोंक रहे  हैं। इससे पहले वह मुखिया, विधायक, एमएलसी, सांसद और राष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ चुके हैं यह अलग बात है कि वह आज तक कोई चुनाव नहीं जीत सके हैं। अब रूपौली विधानसभा उपचुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं और अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। लालू प्रसाद यादव का यह भी कहना है कि यदि रूपौली से नहीं जीत पाये तब वायनाड लोकसभा का उपचुनाव लड़ेंगे। किसान और समाजसेवी लालू प्रसाद यादव का यह भी कहना है कि जबतक चुनाव लड़ने का शतक नहीं बनाएंगे तबतक हर चुनाव लड़ेंगे। वह चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने रूपौली विधानसभा उपचुनाव के मैदान में कलाधर मंडल को उतारा है। कलाधार मंडल वर्ष 2020 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वही रूपौली की निवर्तमान विधायक बीमा भारती ने उपचुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है।


बीमा भारती अपने बाहुबली पति अवेधश मंडल के लिए आरजेडी से टिकट मांग रही हैं। बीमा भारती ने कहा है कि यदि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उनके पति को टिकट नहीं देंगे तब निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अवधेश मंडल रूपौली उपचुनाव लड़ेंगे। बता दें कि महागठबंधन की सहयोगी पार्टी वामदल सीपीआई ने पहले ही रूपौली से अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है। ऐसे में बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को आरजेडी टिकट देगी या नहीं इस पर सभी की नजर हैं।


बता दें कि वर्ष 2000 में बीमा भारती निर्दलीय चुनाव लड़ी थी और रूपौली की विधायक बनीं थी। जिसके बाद बीमा ने राजद का दामन थाम लिया और वर्ष 2005 में चुनाव लड़ने के बाद फिर से रूपौली की विधायक बन गयी। बीमा भारती ने राजद छोड़ जेडीयू में शामिल हो गयी। फिर जेडीयू के टिकट पर 3 बार विधानसभा का चुनाव लड़ीं और जीत हासिल की। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीमा भारती ने फिर पाला बदल लिया था। जेडीयू को छोड़ बीमा ने एक बार फिर राजद का दामन थाम लिया। 


जिसके बाद आरजेडी ने बीमा भारती को पूर्णिया का टिकट दिया। लेकिन वो लोकसभा चुनाव हार गयी और पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गये। उधर जेडीयू से राजद में जाने के बाद रूपौली विधानसभा सीट खाली हो गया जहां अब इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। 10 जुलाई को रूपौली में उपचुनाव होगा। 

रूपौली विधानसभा उपचुनाव : लालू प्रसाद यादव ने भरा नामांकन का पर्चा : निर्दलीय ही ठोकेंगे ताल