1st Bihar Published by: RANJAN Updated Feb 22, 2022, 7:35:24 PM
- फ़ोटो
ROHTAS: रोहतास के एसपी आशीष भारती ने आज जिले के कई थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया है वही कई दारोगा को थानेदार बनाया गया है। कोचस थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र को करगहर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है जबकि नटवार थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह दरीगांव ओपी के थानाध्यक्ष बने हैं।
करगहर के थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल शिवसागर के थानाध्यक्ष बनाए गये हैं। वही डिहरी नगर थाने में पदस्थापित दारोगा ब्रजेश कुमार सिंह नटवार के थानाध्यक्ष बनाए गये हैं। दरीगांव से दिवाकर कुमार का तबादला काराकाट किया गया है। दिवाकर कुमार काराकाट के नए थानाध्यक्ष बनाये गये हैं जबकि मनिंद्र कुमार बड्डी ओपी का थानाध्यक्ष बनाये गये हैं।
अजय कुमार को डिहरी के मुफस्सिल थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि लक्ष्मी पटेल अगरेर थाने के थानाध्यक्ष बनाये गये हैं। संतोष राजक को नौहटा का थानाध्यक्ष बनाया गया है जबकि उमेश कुमार को राजपुर का थानाध्यक्ष बनाकर भेजा जा रहा है। रोहतास एसपी आशीष भारती ने आज निर्देश जारी करते हुए जिले के कई थानाध्यक्षों का तबादला किया है साथ ही कई दारोगा को थानेदार बनाया गया है।