ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

ROHIT SHARMA : बेटे के जन्म पर रोहित शर्मा का आया पहला रिएक्शन, इंडियन कैप्टन ने सोशल मीडिया पर शेयर की खास फोटो

DESK : इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के घर एक किलकारी गुंजी है। दरअसल, रोहित शर्मा की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है, जिससे इस सलामी बल्लेबाज की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 न

ROHIT SHARMA : बेटे के जन्म पर रोहित शर्मा का आया पहला रिएक्शन, इंडियन कैप्टन ने सोशल मीडिया पर शेयर की खास फोटो
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के घर एक किलकारी गुंजी है। दरअसल, रोहित शर्मा की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है, जिससे इस सलामी बल्लेबाज की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलने की संभावना बढ़ गई है। इस खबर पर टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वनडे व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा को दूसरी बार पिता बनने पर बधाई दी।  


दरअसल, पहला टेस्ट शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है और यह स्पष्ट नहीं है कि जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर भी रोहित कुछ अभ्यास सत्र के बाद ही मैच में खेलेंगे या नहीं। अभी किसी भी तरह की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। रोहित का पहले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध था, भले ही मुख्य कोच गौतम गंभीर ने उम्मीद जताई थी कि भारतीय कप्तान मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद अब इस खबर से यह तय माना जा रहा है कि रोहित पहला टेस्ट मैच खेल सकते हैं।  


जानकारी के मुताबिक सूर्यकुमार यादव ने भारत की टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका पर 3-1 से जीत के बाद कहा, ‘रोहित और उनके परिवार को बहुत-बहुत बधाई. एक शानदार दिन में यह अच्छी खबर मिली है। हमारे परिवार (मुंबई इंडियंस) के एक अन्य सदस्य (तिलक वर्मा) ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यह अच्छी बात है। मैं रोहित को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी शुभकामनाएं देता हूं। ’


रोहित ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक खुशहाल परिवार की सांकेतिक तस्वीर साझा की। उन्होंने फोटो पर लिखा, ''हम चार लोगों का एक परिवार।'' कप्तान ने साथ ही बच्चे के जन्म की तारीख बताई, ''15.11.2024।'' तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनो लोग सोफे पर बैठे हुए मुस्कुरा रहे हैं। वहीं, एक छोटी बच्ची नवजात को खिलाते हुए नजर आ रही है। रोहित की पोस्ट पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। लोग उन्हें अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं। रोहित और रितिका की शादी 13 दिसंबर 2015 को हुई थी। दोनों की मुलाकात एक इवेंट में हुई थी। दोनों ने 6 सालों तक डेट किया।