ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

बिहार : रोडरेज में दो भाईयों का मर्डर, बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर ले गए थे अपराधी

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बाड़ा जग्गनाथ इलाके से सामने आ रहा है जहां दो भाइयों का शव अल

बिहार : रोडरेज में दो भाईयों का मर्डर, बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर ले गए थे अपराधी
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बाड़ा जग्गनाथ इलाके से सामने आ रहा है जहां दो भाइयों का शव अलग-अलग जगह मिलने से सनसनी मच गई है. मृतकों की पहचान बाड़ा जगन्नाथ के रहने वाले राजू पासवान के बेटे दीपक और भांजे राजा के रूप में की गई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. 


घटना के बारे में राजू पासवान ने बताया कि उनके बेटे और भांजे के साथ कुछ दिनों पहले पड़ोस के ही लोगों का तेज़ बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी की बाइक को जब्त भी किया गया था. इसी क्रम में पड़ोस के ही लोगों द्वारा दोनों को जन्मदिन में बुलाकर ले जाया गया. लेकिन वे वापस नहीं लौटे और आज उनका शव मिला है.


मृतक के पिता ने बताया कि पहले भी आरोपियों द्वारा हत्या की धमकी दी गई थी और आज हत्या कर भी दी गई. वहीं, घटना के संबंध में अहियापुर पुलिस ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से दो युवकों का शव बरामद हुआ है. मृतक के पिता के बयान पर हत्या में बाड़ा जगन्नाथ इलाके के 9 युवकों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स