Hindi News / news / पटना: पालीगंज में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को...

पटना: पालीगंज में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत

1st Bihar Published by: Sumit Kumar Updated Oct 10, 2019, 9:24:03 PM

पटना: पालीगंज में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी पटना से सटे पालीगंज से बड़ी खबर है जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को जबर्दस्त टक्कर मार दी. इस हादसे में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई.

घटना सिगोड़ी थाना के चिकासी टार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 69 की है. दोनों मृतक सिगोड़ी थाना इलाके के कनोरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है.