1st Bihar Published by: Updated Aug 03, 2020, 4:12:50 PM
- फ़ोटो
MADHUBANI : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. भीषण रोड एक्सीडेंट में 2 लोगों की स्पॉट डेथ हो गई है. जबकि इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना मधुबनी जिले के लौकही थाना इलाके की है. जहां नवटोली के समीप एनएच 57 बाइक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस घटना में 2 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों महिला भी शामिल है. घायल व्यक्ति की भी हालत नाजुक ही बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक और कार बीच आमने-सामने की टक्कर हुई. जिसके कारण लोगों की मौत मौके पर ही हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लौकही थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है.