Hindi News / news / सासाराम में ट्रैक्टर ने मारी ऑटो में टक्कर, 2 मजदूर की मौत, 8...

सासाराम में ट्रैक्टर ने मारी ऑटो में टक्कर, 2 मजदूर की मौत, 8 घायल

1st Bihar Published by: RANJAN KUMAR Updated Jan 23, 2020, 10:09:38 AM

सासाराम में ट्रैक्टर ने मारी ऑटो में टक्कर, 2 मजदूर की मौत, 8 घायल

- फ़ोटो

SASARAM : बड़ी खबर सासाराम से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादस में दो मजदूर की मौके पर मौत हो गई है, जबकी 8 मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. 

बताया जा है कि गुरुवार की सुबह ऑटो पर सवार होकर एक साथ कई मजदूर जा रहे थे. तभी शिवसागर के घोरघट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिसमें दो मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंच पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही हैं, वहीं मृतक मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. दोनों मृतक शिवसागर के गजौन्धा गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं.  हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है.