1st Bihar Published by: Updated Feb 11, 2020, 12:39:20 PM
- फ़ोटो
PATNA : पटना में तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. दर्दनाक सड़क हादसे में असमय लोगों की जानें भी जा रही है.
ताजा मामला बिक्रम के आसपुरा लॉक के पास की है, जहां इंटर का परीक्षा देकर लौट रही छात्रा टैंकलौरी की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई. वहीं इस हादसे के बाद स्थानीय लोग हंगामा कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि मृतका अपने भाई के साथ इंटर का परीक्षा देकर बाइक से पलीगंज से अपने घर जा रही थी. तभी असपुरा लॉक के पास टैंकलौरी ने बाइक में टक्कर मार दी. जिसमें मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई और उसका भाई गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. वहीं गंभीर रुप से घायल भाई को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.