1st Bihar Published by: Updated Sep 14, 2020, 11:53:14 AM
- फ़ोटो
MADHUBANI : बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक चार साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है, वहीं एक आंगनबाड़ी सेविका गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसा जिले के झंझारपुर अनुमंडल के अरडिया संग्राम ओपी इलाके के पिपरौलिया की है. जहां एनएच 57 पर सोमवार को सूमो और ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक आंगनबाड़ी सेविका फुलपरास थाना के बथनाहा गांव के ब्रहमदेव महतो की पत्नी 45 वर्षीया प्रमिला देवी, महादेवमठ थाना के गढ़िया निवासी राम बहादुर साह के 26 वर्षीय बेटे गुजेंश्वर साह और महावीर साह की चार वर्षीय बेटी राधिका कुमारी बतायी जाती है. राधिका अपनी मां काजल गुप्ता के साथ थी.
बताया जा रहा है कि पटना में आयोजित आंगनबाड़ी सेविकाओं के आंदोलन को लेकर एक बैठक में शामिल होने गईं थी. पटना से लौटते वक्त उनकी गाड़ी सुमो गोल्ड जैसे ही पिपरौलिया के पास पहुंची तो आगे जा रहे एक ट्रक से टकरा गई. जिसमें तीन की मौत हो गई.