ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों का यौन शोषण, अब हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब Bihar Crime News: समधी ने पीट-पीटकर ले ली समधन की जान, पुलिस छापेमारी में जुटी Bihar News: पाटलिपुत्र स्टेशन पर महज 20₹ में गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, सुविधा के बाद गदगद हुए यात्री Road Accident: यात्री बस की खड़े ट्रक से भीषण टक्कर, 20 से अधिक घायल Bihar News: साइबर फ्रॉड गैंग 'बॉस' के दो और सदस्य गिरफ्तार, SSB हवलदार भी शामिल; लाखों ₹ बरामद Bihar Rain Alert: राज्य के 23 जिलों में आज बारिश मचाएगी तबाही, आंधी और बिजली का भी खतरा Jagannath Puri Rath Yatra 2025: पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 40 से अधिक श्रद्धालु बेहोश Jagannath Puri Rath Yatra 2025: पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 40 से अधिक श्रद्धालु बेहोश Bihar News: करोड़ों की अवैध संपत्ति का मालिक निकला बिहार का भ्रष्ट लेखापाल, EOU की छापेमारी में मिले करोड़ों की जमीन के दस्तावेज Bihar News: करोड़ों की अवैध संपत्ति का मालिक निकला बिहार का भ्रष्ट लेखापाल, EOU की छापेमारी में मिले करोड़ों की जमीन के दस्तावेज

RLJP के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन सिंह का निधन, आसमयिक निधन से पार्टी में शोक की लहर

1st Bihar Published by: Updated Fri, 03 Dec 2021 08:42:08 PM IST

RLJP के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन सिंह का निधन, आसमयिक निधन से पार्टी में शोक की लहर

- फ़ोटो

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन सिंह के आसमयिक निधन से पार्टी में शोक की लहर है। ब्रेन हेमरेज के कारण उनका निधन हुआ है। ललन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने शोक जताया है। रालोजपा के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने भी ललन सिंह जी के निधन पर दुख जताया है। वही हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने इस घटना को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। 


 राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने ट्विटर के जरीये अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि "मेरे अभिन्न मित्र और लोजपा के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन सिंह जी के असामयिक निधन की खबर से दुःखी हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं दुःख की इस घड़ी में शोकसंतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें।" 



RLJP के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि ललन सिंह जी हम सबके बीच नहीं रहें। उनके असामयिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। वे राजनीति में लंबे समय से सक्रिय थे। यह घटना बेहद दुखद है। प्रभु उनको अपने चरणों मे स्थान दे एवं परिजनों के इस दुख सहने की शक्ति दे।


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी ललन सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि "लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन सिंह जी आसमयिक निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु उनके परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।"