ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

कड़ाके की ठंड के बीच आरके सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा की पहल: पटना में सैकड़ों जरूरतमंदों बीच किया गया कम्बल का वितरण

PATNA: सप्ताह भर से पटना में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। तापमान में लगातार गिरावट आने से भीषण ठंड और शीतलहर से खासकर गरीब परिवार काफ

कड़ाके की ठंड के बीच आरके सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा की पहल: पटना में सैकड़ों जरूरतमंदों बीच किया गया कम्बल का वितरण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सप्ताह भर से पटना में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। तापमान में लगातार गिरावट आने से भीषण ठंड और शीतलहर से खासकर गरीब परिवार काफी परेशान है। इनकी इसी परेशानी को देखते हुए पूर्व सांसद आरके सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने एक छोटी सी पहल की है। आज पटना के कुर्जी स्थित अन्नपूर्णा भवन में सैकड़ो जरूरतमंदों लोगों के बीच कम्बल वितरित किया गया।


इस मौके पर जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार श्रीवास्तव “राजू” ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी भीषण ठंड को देखते हुए गरीबों के मसीहा पूर्व सांसद राज्यसभा आर. के. सिन्हा जी एवं उनके पुत्र राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा की सौजन्य से पूरे बिहार में कम्बल वितरण पखवारा चलाया जा रहा है। उसी के तहत आज उनके पटना आवास पर सैकड़ों गरीब महिलाओं एवं पुरूषों के बीच कम्बल वितरण किया गया |


उन्होंने बताया कि करीब पांच सौ लोगों के बीच आज कम्बल का वितरण किया गया और आगे भी ऐसे पुण्य के कार्य होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद आरके सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के नेतृत्व में लगातार राजधानी पटना समेत राज्य के कोने कोने में कम्बल वितरण का कार्यक्रम अनवरत जारी है। कम्बल प्राप्त करने वाले गरीबों,असहायों,वृद्धजनों, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों ने पूर्व सांसद आरके सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा की खूब तारीफ की और उनका जयजयकार किया।


उक्त अवसर पर मुख्य रूप से अभिषेक सिंह, संजय राय, रणबीर कुमार, धर्मेन्द्र यादव, मुकेश पासवान, राजीव रंजन यादव, आनंद मिश्रा, इन्द्रजीत कुमार, रामप्रवेश प्रसाद, विकाश सिंह, अर्जुन प्रसाद, अनिल कुमार सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



टैग्स