ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

राजद सुप्रीमो लालू यादव पहुंचे पटना, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

PATNA: RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज दिल्ली से पटना पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए राजद कार्यकर्ता पटना एयरपोर्ट पर पहले से ही मौजूद थे। पटना एयरपोर्ट से बाहर उन्हे

राजद सुप्रीमो लालू यादव पहुंचे पटना, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज दिल्ली से पटना पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए राजद कार्यकर्ता पटना एयरपोर्ट पर पहले से ही मौजूद थे। पटना एयरपोर्ट से बाहर उन्हें व्हील चेयर से लाया गया और उन्हें गाड़ी में बिठाया गया। जिसके बाद वे राबड़ी आवास के लिए रवाना हुए। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर मौजूद राजद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 


लालू प्रसाद के साथ उनकी बेटी मीसा भारती, तेजप्रताप यादव भी मौजूद थे। राजद कार्यकर्ताओं ने जहां उनका स्वागत किया वही लालू यादव ने हाथ जोड़कर अपने कार्यकर्ताओं का भी अभिवादन किया। 


बता दें कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक पटना में 10 फरवरी को होनी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इस बैठक में शामिल होंगे। उसके बाद रांची में राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन भी है। पटना में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन का एजेंडा तय किया जायेगा।


 वही 15 फरवरी को सीबीआई कोर्ट सजा सुनाने जा रही है। इस स‍िलस‍िले में लालू प्रसाद 14 फरवरी को रांची भी जाने वाले हैं। कोर्ट ने उन्‍हें कोर्ट में खुद उपस्‍थ‍ित रहने का न‍िर्देश द‍िया है। चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की व‍िशेष अदालत 15 फरवरी को रांची में सजा सुनाने जा रही है। रांची ज‍िले के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध न‍िकासी का यह मामला है।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता