ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

झारखंड चुनाव: राजद ने कोडरमा से प्रत्याशी बदला, नए उम्मीदवार ने किया नामांकन

RANCHI: झारखंड चुनाव को लेकर राजद ने अपना कोडरमा से उम्मीदवार को बदल दिया है. राजद ने कोडरमा से पहले सुभाष यादव को चुनावी मैदान में उतारा था. लेकिन नामांकन रद्द होने के डर से

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड चुनाव को लेकर राजद ने अपना कोडरमा से उम्मीदवार को बदल दिया है. राजद ने कोडरमा से पहले सुभाष यादव को चुनावी मैदान में उतारा था. लेकिन नामांकन रद्द होने के डर से दूसरे उम्मीदवार अमिताभ चौधरी को मैदान में उतार दिया हैं. अमिताभ ने आज नामांकन किया. आज नामांकन का अंतिम दिन था.

नामांकन रद्द होने का था डर

राजद को डर था कि कोडरमा प्रत्याशी सुभाष का नामांकन रद्द हो सकता है. क्योंकि उन्होंने नामांकन के दौरान वोटर आई कार्ड बिहार का दिया था.  बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग के विधानसभा चुनाव में नियम है कि जो भी प्रत्याशी जिस राज्य से लड़ रहा है उसका राज्य के किसी जिले के वोटर लिस्ट में नाम हो, लेकिन सुभाष का नाम बिहार के दानापुर में था. इसमें सुधार की कोई संभावना नहीं थी.

सात से सीटों पर राजद लड़ रहा चुनाव

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहा है. सीटों के बंटवारे में राजद को सात सीटें मिली है जबकि कांग्रेस को 31 और झारखंड मुक्ति मोर्चा को 43 सीटें मिली है.


टैग्स