ब्रेकिंग
जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने

RJD के राज्यसभा सांसद एडी सिंह गिरफ्तार, ईडी ने किया अरेस्ट

PATNA : आरजेडी के राज्यसभा सांसद एडी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडी सिंह की गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने की है। दिल्ली से राज्यसभा सांसद एडी सिंह को गिरफ्तार

RJD के राज्यसभा सांसद एडी सिंह गिरफ्तार, ईडी ने किया अरेस्ट
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के राज्यसभा सांसद एडी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडी सिंह की गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने की है। दिल्ली से राज्यसभा सांसद एडी सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक के ईडी की टीम ने बिहार से राज्यसभा सांसद अमरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ एडी सिंह को फर्टिलाइजर घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है।


प्रवर्तन निदेशालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आरजेडी सांसद एडी सिंह का नाम फर्टिलाइजर घोटाले में आ रहा था। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके से हुई है। फिलहाल इस मामले में और ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है ईडी की तरफ से कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


अमरेंद्र धारी सिंह बड़े कारोबारी हैं. मूलतः वह ग्रामीण पटना के दुल्हन बाजार के एनखां गांव के रहने वाले हैं. अमरेंद्र धारी सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट माइकल स्कूल से पूरी की थी जिसके बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी चले गए थे. वहां से उन्होंने ग्रेजुएशन किया. बताया जाता है कि अमरेंद्र धारी सिंह का कारोबार फर्टिलाइजर और केमिकल फैक्ट्री और रियल एस्टेट से जुड़ा है. उनका सारा कारोबार दिल्ली से ही संचालित होता है. 

टैग्स