ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,

राजद के अंबेडकर परिचर्चा में हंगामा, RJD कार्यकर्ताओं ने विधायक भाई वीरेंद्र पर लगाया गाली-गलौज करने का आरोप

DANAPUR: RJD के अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब आरजेडी के कुछ कार्यकर्ताओं पर मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र ने पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगाने लग

राजद के अंबेडकर परिचर्चा में हंगामा, RJD कार्यकर्ताओं ने विधायक भाई वीरेंद्र पर लगाया गाली-गलौज करने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DANAPUR: RJD के अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब आरजेडी के कुछ कार्यकर्ताओं पर मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र ने पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगाने लगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने हमें विधानसभा चुनाव हराने की कोशिश की थी। इतना सुनते ही मनेर के राजद कार्यकर्ता हंगामा करने लगे।


हंगामे को देख भाई वीरेंद्र कार्यक्रम छोड़ वहां से निकल गये। जिसके बाद पूर्व पार्षद ललन यादव ने भाई वीरेंद्र पर राजद कार्यकर्ताओं को अपशब्द कहने और गाली देने का आरोप लगाने लगे। मनेर विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जमकर विरोध किया। 


मनेर के पूर्व पार्षद ललन यादव का कहना था कि भाई वीरेंद्र का इशारा मेरी तरफ था। मनेर विधायक मंच से हमारे तरफ देखते हुए अपशब्द बोल रहे थे।  यही नहीं जब वे मंच से उतरकर बाहर की ओर जा रहे थे तब भी मनेर के कार्यकर्ताओं को अपशब्द बोल रहे थे। जिसका राजद कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। इस दौरान अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम हंगामे की भेट चढ़ गया।