1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 13, 2019, 9:05:54 PM
- फ़ोटो
SITAMADHI: भारी बारिश के चलते सीतामढ़ी जिला पूरी तरह से बाढ की चपेट में है. लोगों की जान पर आफत बन आई है. ऐसे में जिले के रीगा विधानसभा से कांग्रेसी विधायक अमित कुमार टुन्ना ने बाढ़ पीड़ित लोगों का हाल जाना और कई लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया. सीतामढ़ी में हालात बेहद खराब हैं. भारी बारिश के चलते जिले की नदियां उफान पर हैं. जिले के निचले इलाकों में घरों में पानी घुसने के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों की मुसीबतों को देख रीगा के कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना ने पहल की और खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर लोगों की मदद करने की ठानी. अपने समर्थकों के साथ विधायक जी ने जिले के निचले इलाकों का दौरा किया और लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया. ट्रैक्टर पर सवार होकर विधायक अमित कुमार ने दर्जनों लोगों की मदद की और उन्हें राहत पहुंचायी. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट