ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

बिहार : रिटायर्ड BEO की चोरी के दौरान हत्या, चोरों ने गला दबाकर मार डाला

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रिटायर्ड BEO की चोरों ने हत्या कर दी. मृतक की पहचान 70 वर्षीय राम एकबाल चौधरी के रूप में की गई है. घटना जिले के च

बिहार : रिटायर्ड BEO की चोरी के दौरान हत्या, चोरों ने गला दबाकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रिटायर्ड BEO की चोरों ने हत्या कर दी. मृतक की पहचान 70 वर्षीय राम एकबाल चौधरी के रूप में की गई है. घटना जिले के चोरौत प्रखंड क्षेत्र के वर्री-वेहटा पंचायत के वेहटा गांव के वार्ड नं. 05 की बताई जा रही है. 


जानकारी के अनुसार, बीती रात कुछ चोर रिटायर्ड BEO राम एकबाल चौधरी के घर पर चोरी करने पहुंचे थे. घर में खटपट की आवाज़ से राम एकबाल चौधरी की नींद खुल गई और जब उन्होंने आकर देखा तो चोर घर में चोरी कर रहे थे. चोरों की पहचान न हो सके इसलिए उन्होंने राम एकबाल चौधरी की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद चोर मौके से फरार हो गए. 


मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. एएसपी सह डीएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना से ऐसा लग रहा है कि गृहस्वामी चोरों को पहचनाते थे. इससे पहले कि वह किसी से चोरी के बारे में बता पाते, चोरों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई. 


बताया जा रहा है कि मृतक राम एकबाल चौधरी के दो पुत्र हैं. एक अमेरिका में डाक्टर है वहीं दूसरा बेटा लखनऊ में ओवरसियर है. मामले की सूचना परिजनों को दी गई है जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मामले की जांच के लिए श्वान दस्ता को भी बुलाया गया है. फिलहाल, घटनास्थल से चोरी होने का साक्ष्य भी नहीं मिला है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता