1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 13, 2019, 11:41:22 AM
- फ़ोटो
PATNA : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने क्लर्क के 12075 पदों पर बहाली निकाली है. जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 17 सितंबर से 9 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन दिसंबर में होगा, उस परीक्षा में सफल अभ्यर्थीयों को मेंस परीक्षा में शामिल किया जाएगा. दोनों परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का चयन विभिन्न बैंकों में क्लर्क के पदों पर होगा. संस्था का नाम- IBPS पोस्ट- क्लर्क पदों की संख्या- 12075 आवेदन करने की तारीख- 17 सितंबर से 9 2019 अक्टूबर शैक्षणिक योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री उम्र सीमा- न्यूनतम 20 और अधिकतम 28 साल क्लर्क के पोस्ट पर अप्लाई करने को इच्छुक अभ्यर्थी IBPS के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर 17 सितंबर से अप्लाई कर सकते हैं.