Hindi News / news / पटना गैंगरेप की घटना से गुस्से में हैं रविशंकर प्रसाद, बोले - नीतीश...

पटना गैंगरेप की घटना से गुस्से में हैं रविशंकर प्रसाद, बोले - नीतीश सरकार फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट से दोषियों को सजा दिलाए

1st Bihar Published by: Updated Jan 07, 2020, 7:31:22 PM

पटना गैंगरेप की घटना से गुस्से में हैं रविशंकर प्रसाद, बोले - नीतीश सरकार फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट से दोषियों को सजा दिलाए

- फ़ोटो

PATNA : पटना गैंगरेप की घटना से स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद गुस्से में हैं। रविशंकर प्रसाद ने पटना के बोरिंग रोड इलाके से एक लड़की को अगवा कर गैंगरेप किए जाने की घटना को घृणित बताते हुए कहा है कि ऐसी घटनाओं को सुनकर पीड़ा होती है। 


पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि इस शर्मनाक घटना पर बिहार सरकार और प्रशासन को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि दोषियों को बिना वक्त जाए किए गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट से उन्हें सजा दिलाने चाहिए।