Hindi News / news / सांसद बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे रवि किशन, कहा- नहीं करेंगे...

सांसद बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे रवि किशन, कहा- नहीं करेंगे नाचने-गाने वाली फिल्म, नरेंद्र मोदी पर बनाएंगे बायोपिक

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 09, 2019, 12:44:15 PM

सांसद बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे रवि किशन, कहा- नहीं करेंगे नाचने-गाने वाली फिल्म, नरेंद्र मोदी पर बनाएंगे बायोपिक

- फ़ोटो

PATNA : लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार बिहार पहुंचे भाजपा सांसद और भोरपुरी स्टार रवि किशन ने कहा कि वे अब नाचने गाने वाली फिल्मों में एक्टिंग नहीं करेंगे. हालांकि इस दौरान सन्यास के सवाल पर रवि किशन ने कहा कि वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से सन्यास नहीं लेंगे. इसके साथ ही रवि किशन ने कहा कि वे नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म बनाएंगे. https://youtu.be/j450J6dwzBc वहीं बिहार पहुंचे रवि किशन ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की. रवि किशन ने कहा कि मोदी सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. राम मंदिर पर बोलते हुए रवि किशन ने कहा कि जल्द ही राम मंदिर का निर्माण होगा. रवि किशन ने कहा कि बिहार का मेरे उपर बड़ा कर्ज है. बिहार की माटी ने ही मुझे नाम और शोहरत दिया है. अब रिल लाइफ के बजाय रियल लाइफ में मैं जनता की सेवा करूंगा. भोजपुरी फिल्म पर सब्सिडी देने के बिहार सरकार के फैसले पर उन्होंने बिहार सरकार को धन्यवाद दिया है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट