Hindi News / news / रवि किशन की बेटी अग्निपथ योजना के तहत सेना में होना चाहती हैं...

रवि किशन की बेटी अग्निपथ योजना के तहत सेना में होना चाहती हैं भर्ती

1st Bihar Published by: Updated Jun 16, 2022, 3:27:49 PM

रवि किशन की बेटी अग्निपथ योजना के तहत सेना में होना चाहती हैं भर्ती

- फ़ोटो

BIHAR: केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना का एलान किया कि सेना में भर्ती अब इस योजना के अंतर्गत ही होगी. गोरखपुर के संसद और एक्टर रवि किशन ने एक बयान में समर्थन किया. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी इस योजना के अंतर्गत सेना में जाना चाहती है. 



रवि किशन की बेटी इशिता अग्निपथ योजना के जरिये सेना में जाना चाह रही हैं. केंद्र सरकार की यह योजना का लाभ आर्मी नेवी और मिलिट्री के लाभार्थी उठा सकते हैं. रवि किसन ने अपनी बेटी का फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि उनकी बेटी भी अग्निपथ योजना के तहत सेना में जाना चाहती है.



रवि किशन ने अपनी बेटी की फोटो शेयर की है, जिसमे उनकी बेटी एनसीसी कैडेट का सर्टिफिकेट लिए हुई है. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी ने आज सुबह कहा कि पापा मैं भी अग्निपथ योजना के तहत सेना में जाना चाहती हूँ, इसे सुन कर मैंने कहा कि आगे बढ़ो बेटा.