1st Bihar Published by: Updated Oct 08, 2019, 5:21:47 PM
- फ़ोटो
PATNA : पटना के गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम के दौरान बदइंतजामी में देखने को मिली है। रावण वध में आतिशबाजी के दौरान राम की सेना में वानर बनकर पहुंचा एक कलाकार झुलस गया है। आतिशबाजी में घायल हुए कलाकार को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
दशहरा कमेटी की तरफ से गांधी मैदान में किया गया रावण वध कार्यक्रम फ्लॉप शो साबित हुआ है। रावण दहन को लेकर कमेटी की तरफ से किए गए सारे दावे खोखले साबित हुए हैं। आयोजकों ने रावण दहन को लेकर यह दावा किया था कि पुतला दहन के दौरान जबरदस्त आतिशबाजी देखने को मिलेगी लेकिन आग लगते के साथ ही रावण का पुतला जलते हुए नीचे की तरफ आ गिरा।
इसी दौरान मची अफरा-तफरी के बीच राम की सेना में शामिल एक कलाकार झुलस गया।