ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

रक्षाबंधन पर बिना झंझट बनाये स्पंजी रसगुल्ले

DESK : रस्गुल्ला किसको नहीं भाता है. इसका जिक्र होते ही मुँह में पानी आ जाता है और जाहिर सी बात है की अगर घर में शादी विवाह या कोई त्योहार ही क्यों न हो मीठा तो बना ही होता है.आज हम आ

FirstBihar
Admin
3 मिनट
DESK : रस्गुल्ला किसको नहीं भाता है. इसका जिक्र होते ही मुँह में पानी आ जाता है और जाहिर सी बात है की अगर घर में शादी विवाह या कोई त्योहार ही क्यों न हो मीठा तो बना ही होता है.आज हम आपको बताएँगे कि घर पर फटाफट रस्गुल्ला कैसे बनाएं . स्टाइल : इंडियन टाइप : वेज सामग्री :- 1 लीटर फुल क्रीम दूध 1 निम्बू आधा चम्मच इलायची पाउडर 4 कप चीनी 2 से 3 कप पानी बनाने की विधि :- दूध को एक बर्तन में रखकर गर्म करें. दूध में जब उबाल आने लगे तो गैस बंद कर दें. जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें नींबू का रस थोड़ा-थोड़ा करके डालते हुए एक बड़े चम्मच से चलाएं. जब दूध पूरी तरह से फट जाये, तो उसे एक साफ कपड़े में छानकर, ऊपर से ठंडा पानी डाल दें. इससे रसगुल्लों में नींबू का स्वाद नहीं आएगा. अब कपड़े को बांधकर उसे अच्छी तरह दबाएं, ताकि फटे हुए दूध का सारा पानी निकल जाए. रसगुल्लों के लिए पनीर तैयार है. इसके बाद छैना को किसी थाली में निकाल लें और इसे हाथों से अच्छी तरह मैश करके आटे की तरह गूंद कर चिकना करें. फिर पनीर में अरारोट मिक्स करके उसे 4 से 5 मिनट और मैश करें और गूंदकर चिकने आटे की तरह तैयार कर लें. उसके के बाद रस्गुल्ले में भरने के लिए एक मिश्रण तैयार कर ले। अब मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा भाग हाथों में लेकर, उसे गोल शेप देकर छोटे-छोटे बॉल तैयार करके एक प्लेट में रखते जाएं. जब सारी सामग्री से बॉल तैयार हो जाएं, तो इनको एक गीले कपड़े से ढक कर रख दें. रसगुल्लों की चाशनी बनाने के लिए एक गहराई वाला बर्तन ले। उसमे चीनी और 2 कप पानी डाल कर गैस पर गर्म करने रख दें. चाशनी में उबाल आने के बाद, प्लेट में रखे तैयार रसगुल्ले इसमें डाल दें. रसगुल्ला और चाशनी तेज आंच पर 15 से 20 मिनिट तक पकाएं. कुछ देर में चाशनी गाढ़ी होने लगेगी, तो उसमें एक बड़े चम्मच से थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते रहें. ध्यान रखें कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे. खुशबू के लिए उसमें इलायची पाउडर मिक्स कर दें. रसगुल्ले पकने के बाद फूल कर दुगने हो जाएंगे, तब गैस बंद कर दें. फ्रि‍ज में ठंडे होने के बाद सर्व करें.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

15

FirstBihar संवाददाता