1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 13, 2019, 7:04:58 PM
- फ़ोटो
SITAMARHI : सूबे में दरिंदगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. समाज को कलंकित करने का एक ऐसा ही मामला सामने आया है सीतामढ़ी जिले से जहां एक मासूम के साथ रेप की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक पड़ोसी ने ही मासूम के साथ रेप किया है. मामला सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां एक नाबालिग लड़की के साथ रेप हुआ है. बताया जा रहा है कि जब मासूम बच्ची अपने घर पर अकेली सो रही थी तभी एक पड़ोसी ने उसके साथ दरिंदगी की. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की के माता पिता शिवहर एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. जब वे लोग वापस आये तो लड़की ने उनलोगों को अपनी आपबीती सुनाई. बलात्कार की इस शर्मनाक घटना से लड़की काफी डरी हुई है. उसके परिजनों ने बलात्कार के आरोपी छोटे राइन के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है. नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटे राइन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट