ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग...

दारोगा के खिलाफ वारंट हुआ जारी, सरकारी मोबाइल से मांगी थी रंगदारी

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी को गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट में वारंट जारी किया है। रंगदारी के एक मामले में दारोगा अशोक कुमार पर कोर्ट ने व

दारोगा के खिलाफ वारंट हुआ जारी, सरकारी मोबाइल से मांगी थी रंगदारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी को गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट में वारंट जारी किया है। रंगदारी के एक मामले में दारोगा अशोक कुमार पर कोर्ट ने वारंट जारी किया। मेजरगंज के निवासी प्रभात कुमार से मेजरगंज के तत्कालीन थाना प्रभारी अशोक कुमार ने अपने सरकारी मोबाइल नंबर से पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी।


जिसे सबूत के तौर पर कोर्ट में परिवाद दायर कर पेश किया गया था। ACJM-1 ने दारोगा अशोक कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। दारोगा अशोक कुमार को गिरफ्तार करने का निर्देश जारी किया गया है। कोर्ट द्वारा निर्गत गिरफ्तारी वारंट सीतामढ़ी एसपी को भेजा गया है।


जिसमें दारोगा अशोक कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल जिस दारोगा पर कोर्ट ने 10 अगस्त को गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया है। लेकिन सीतामढ़ी न्यायालय और सीतामढ़ी एसपी कार्यालय से महज 10 कदम की दूरी पर स्थित डुमरा थाने में वह तैनात है। 


बता दें कि मेजरगंज निवासी प्रभात कुमार ने सीतामढ़ी न्यायालय में एक परिवाद दायर किया था जिसके तहत धारा 385 यानी रंगदारी में कोर्ट में संज्ञान लेते हुए हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। फर्स्ट बिहार पर यह खबर प्रसारित किये जाने के बाद खुलेआम घूमने वाला दारोगा थाना छोड़कर फरार हो गया है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता