ब्रेकिंग
नवोदय विद्यालय में प्रार्थना के दौरान अचानक बिगड़ी 4 छात्राओं की तबीयत, चक्कर खाकर गिरीं; अस्पताल में भर्ती✦दुर्गा पूजा पर बिहार में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 17 अक्टूबर से छुट्टी, जानिए कब खुलेंगे✦2 दिन से लापता मासूम का मिला शव, पट्टीदार पर हत्या का आरोप; इलाके में सनसनी✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦Bihar Boat Accident : वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष-C0 को शो-कॉज, जवाब नहीं तो निलंबन!✦नवोदय विद्यालय में प्रार्थना के दौरान अचानक बिगड़ी 4 छात्राओं की तबीयत, चक्कर खाकर गिरीं; अस्पताल में भर्ती✦दुर्गा पूजा पर बिहार में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 17 अक्टूबर से छुट्टी, जानिए कब खुलेंगे✦2 दिन से लापता मासूम का मिला शव, पट्टीदार पर हत्या का आरोप; इलाके में सनसनी✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦Bihar Boat Accident : वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष-C0 को शो-कॉज, जवाब नहीं तो निलंबन!

रंगदारी की मांग को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, बालू माफिया ने दिया घटना को अंजाम

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे मनेर से आ रही है जहां एक बार फिर बालू-माफिया ने रंगदारी को लेकर एक व्यक्ति को गोलियों से भून डाला। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत

रंगदारी की मांग को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, बालू माफिया ने दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे मनेर से आ रही है जहां एक बार फिर बालू-माफिया ने रंगदारी को लेकर एक व्यक्ति को गोलियों से भून डाला। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।  


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। घटना पटना से सटे मनेर के शेरपुर बालू घाट की है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि शेरपुर बालू घाट पर रंगदारी मांगने को लेकर  बालू-माफिया ने अंधाधुंध फायरिंग की है। शेरपुर घाट पर काम कर रहे मजदूर गोलियों की आवाज सुनकर अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।


इसी दौरान राघोपुर वैशाली के रहने वाले रुदल महतो को बालू-माफियाओं ने गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही मौत उसकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से भी पुलिस पूछताछ में जुट गयी है। मनेर थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक नाव से अवैध वसूली को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है। 



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता