ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

रांची से बड़ी खबर: अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने दी जान, घटना के कारणों का नहीं चल सका पता

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में एक महिला ने अपार्टमेंट से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड स्थित स्काई डेल अपार्टमेंट की है। जहां अपार्टमें

रांची से बड़ी खबर: अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने दी जान, घटना के कारणों का नहीं चल सका पता
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में एक महिला ने अपार्टमेंट से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड स्थित स्काई डेल अपार्टमेंट की है। जहां अपार्टमेंट के फोर्थ फ्लोर पर महिला रहती थी। मृतका की पहचान चंद्रेश्वर प्रसाद की पत्नी 49 वर्षीय मधुबाला के रूप में हुई है। महिला  छत से क्यों कूदी इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। 


फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मृतका के पति से भी पूछताछ की गयी है। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बताया कि मधुबाला सुबह में छत पर थी फिर अचानक छत से नीचे कूद गयी। मृतका अपार्टमेंट के नीचे खून से लथपथ अवस्था में पड़ी थी जिसे देखकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले। मृतका के पति भी मौके पर पहुंचे साथ में उनका 10 साल का बेटा भी पहुंचा। मधुबाला की लाश को देख बाप-बेटे की आंखे नम हो गयी। उन्हें भी पता नहीं चला कि आखिर मधुबाला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया? 


अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। मृतका के पति, बेटे और फ्लैट में रहने वाले लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। 


महिला के पति के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रेश्वर प्रसाद बिहार के सासाराम के रहने ववाले है। वे शिक्षा विभाग में कार्यरत है। मधुबाला उनकी दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने मधुबाला से शादी की थी। दोनों के एक दस साल का बच्चा भी है। चंद्रेश्वर प्रसाद को भी मालूम नहीं है कि उनकी पत्नी ने आखिर यह कदम क्यों उठाया? फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


टैग्स