ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

आंगनबाड़ी सेविकाओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

RANCHI: अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविकाओं पर रांची पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. आंगनबाड़ी सेविका राजभवन की ओर से सीएम रघुवर दास के आवास का घेराव कर

FirstBihar
Manish Kumar
1 मिनट

RANCHI: अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविकाओं पर रांची पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. आंगनबाड़ी सेविका राजभवन की ओर से सीएम रघुवर दास के आवास का घेराव करने जा रही थी. पहले तो पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन जब महिलाएं नहीं मानी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस दौरान कोई महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद नहीं थी.  

पुलिस के लाठीचार्च में कई महिलाएं घायल हो गए. रांची पुलिस और आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच घंटों हंगामा होता रहा. पुलिस समझाने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं समझने को तैयार नहीं थी.

आंगनबाड़ी सेविकाएं पिछले कई दिनों से राजभवन के सामने बेमियादी हड़ताल पर हैं. सेविका सहायिकाएं नौकरी स्थायी करने, सेवानिवृति की उम्र 65 साल करने और सेवानिवृत पर पेंशन समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही थी.