ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

झारखंड : गुस्से में कमांडर की हत्या कर जवान ने खुद को मारी गोली, ताबड़तोड़ 15 राउंड फायरिंग में दो और जवान जख्मी

RANCHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है झारखंड से जहां चुनावी ड्यूटी के दौरान एक जवान ने गुस्से में आकर कंपनी कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी. कमांडर की मौत के बाद जवान ने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है झारखंड से जहां चुनावी ड्यूटी के दौरान एक जवान ने गुस्से में आकर कंपनी कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी. कमांडर की मौत के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली. इस घटना में 2 अन्य जवान भी जख्मी बताये जा रहे हैं. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के वरीय अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं. 


घटना रांची के खेलगांव स्टेडियम की है. जहां स्टेडियम परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब एक जवान अंधाधुंध गोलियों की बारिश करने लगा. गुस्से में आकर उसने अपने कंपनी कमांडर की हत्या कर दी. ताबड़तोड़ 15 राउंड फायरिंग में दो और जवानों को भी गोली लगी है. इतना ही नहीं, जवान ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव ड्यूटी पर आये छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की एक बटालियन के जवान विक्रमादित्य रजवाड़े और कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. 


रांची एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों को हजारीबाग जिला के चौपारण में ड्यूटी पर जाना था. लेकिन उससे पहले ही कंपनी कमांडर और जवान में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. गुस्से में जवान ने अपने हथियार से कंपनी कमांडर को गोली मार दी. इस घटना के बाद जवान ने अपने ही हथियार से आत्महत्या भी कर ली. 


गोलीबारी की इस बड़ी घटना में दो अन्य जवान नंद किशोर कुशवाहा और बेनुधर धुप भी घायल बताये जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि गुस्से में जवान विक्रमादित्य रजवाड़े ने करीब 15 राउंड गोली चलाई. 



टैग्स