ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

रामविलास और चिराग पासवान को AK-47 से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पार्षद गिरफ्तार

SHEKHPURA : केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान एवं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार से हत्या की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SHEKHPURA : केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान एवं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार से हत्या की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी सह नगर परिषद शेखपुरा का वार्ड पार्षद संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है. टाउन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है. 

गिरफ्तार आरोपित संजय यादव नगर परिषद शेखपुरा के वार्ड-10 का पार्षद है. दो दिन पहले ही वार्ड पार्षद का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह चिराग पासवान और रामविलास पासवान के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एके-47 से उड़ा देने की धमकी दे रहा था. जिसके बाद   लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है. 

बता दें कि शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद संजय यादव का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह चिराग और रामविलास पासवान को एके-47 से उड़ा देने की बात कह रहा था। संजय यादव शेखपुरा के बंगालीपर इलाके का रहने वाला है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

ROHIT SINHA

FirstBihar संवाददाता