ब्रेकिंग
बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' किया

राज्यपाल फागू चौहान दिल्ली रवाना, अब एम्स में होगा इलाज

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के राज्यभवन से आ रही है, जहां राज्यपाल फागू चौहान को दिल्ली एम्स ले जाया जा रहा है। गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती क

राज्यपाल फागू चौहान दिल्ली रवाना, अब एम्स में होगा इलाज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के राज्यभवन से आ रही है, जहां राज्यपाल फागू चौहान को दिल्ली एम्स ले जाया जा रहा है। गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया जा रहा है। दरअसल, पिछले 7 दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है। दो दिनों से उन्हें तेज बुखार है। 





राज्यपाल की तबीयत से जुड़ी जो ताज़ा जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ गुरुवार की देर रात वे बेहोश हो गए थे। आनन-फानन में उन्हें पटना के आईजीआईएमएस में उन्हें एडमिट कराया गया, लेकिन अब बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया जा रहा है। उनके इलाज के लिए डॉक्टर्स की टीम लगी हुई है। डॉक्टर ने ये भी बताया है कि फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। फिलहाल उनकी स्थिति में काफी सुधार है। 





फागू चौहान की जांच रिपोर्ट में पता चला कि उनके यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन है। इसको देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी की जा रही है, ताकि वहां उन्हें बेहतर इलाज मिल सके। डॉक्टर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। हालांकि अभी उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर बताई गई है। 

टैग्स