ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

NH पर गिरा प्याज, जान जोखिम में डाल लूटने की मची लोगों में होड़, देखिए VIDEO

RAJKOT: महंगी प्याज को लेकर लोग जान भी जोखिम में डालने को तैयार हैं. गुजरात के राजकोट में गोंडल हाइवे पर किसी गाड़ी से प्याज का कई बोरा गिर गया. जिसके बाद लोगों में लूटने की ह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RAJKOT: महंगी प्याज को लेकर लोग जान भी जोखिम में डालने को तैयार हैं. गुजरात के राजकोट में गोंडल हाइवे पर किसी गाड़ी से प्याज का कई बोरा गिर गया. जिसके बाद लोगों में लूटने की होड़ मच गई. यह घटना राजकोट के भोजपुरा गांव की है. 


खतरा के बाद भी नहीं हटे लोग

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर से एक किसान प्याज लेकर जा रहा था. उसमें से कुछ प्याज का बोरा भोजपुरा गांव के पास सड़क पर गिर गया और प्याज बिखर गया. जिसके बाद प्याज लूटने की होड़ मच गई. हाइवे पर लगातार गाड़ियां जा रही थी. लेकिन लोगों को इसका थोड़ा सा भी डर नहीं था. लोग प्याज लूटने में बिजी थे. हाइवे से गुजरने वाले कुछ लोग भी गाड़ी से उतर गए और प्याज लेने लगे.


कही 100 तो कही 200 रुपए बिक रहा प्याज

देश में प्याज अलग-अलग रेट पर मिल रहा है. पटना में 100 रुपए किलो प्याज मिल रहा है तो देश के कई शहरों में 200 रुपए प्याज मिल रहा है. प्याज की महंगी कीमत से सभी परेशान हैं. बता दें कि देश में कई जगहों पर प्याज लूटने और चोरी की घटना भी घट चुकी है.