ब्रेकिंग
Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल✦रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाया... फिर छात्रा से करने लगा गंदी हरकत, प्रधान शिक्षक पर मां ने दर्ज कराई FIR✦सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम✦Bihar News : ‘बात नहीं करोगी तो जान दे दूंगा’... प्रेमिका को वीडियो कॉल करते-करते ट्रेन के आगे पहुंचा बिहार का छात्र✦Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल✦रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाया... फिर छात्रा से करने लगा गंदी हरकत, प्रधान शिक्षक पर मां ने दर्ज कराई FIR✦सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम✦Bihar News : ‘बात नहीं करोगी तो जान दे दूंगा’... प्रेमिका को वीडियो कॉल करते-करते ट्रेन के आगे पहुंचा बिहार का छात्र

राजधानी पटना सहित 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने वज्रपात की भी दी चेतावनी

PATNA: राजधानी पटना सहित बिहार के 18 जिलों में तेज आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में बारिश की संभावना जतायी है। मौसम विभाग ने वज्रपात को ले

राजधानी पटना सहित 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने वज्रपात की भी दी चेतावनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना सहित बिहार के 18 जिलों में तेज आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में बारिश की संभावना जतायी है। मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी किया है। बारिश के दौरान लोगों को घर से बाहर निकलने से मौसम विभाग ने मना किया है। बता दें कि पिछले चौबीस घंटे के भीतर बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से 21 लोगों की मौत हो गयी है। वही कई लोग झुलकर घायल हो गये हैं। 


मौसम विभाग की माने तो अगले 2 से 3 घंटों में पटना सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ठनका गिरने की संभावना है। सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, दरभंगा, जहानाबाद, बेगूसराय, खगड़िया, कैमूर, अरवल जिले में भारी बारिश हो सकती है। 


इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को घर से बाहर निकलने से मना किया है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। कहा है कि यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊँचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करे।

टैग्स