ब्रेकिंग
पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल

बिहार में नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी, राजस्व और भूमि सुधार विभाग में होगी बंपर बहाली

PATNA: बिहार के युवा जो रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है. बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बंपर बहाली होने वाली है. कंप्यूटर ऑपरेटर, कर्मचारी

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार के युवा जो रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है. बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बंपर बहाली होने वाली है. कंप्यूटर ऑपरेटर, कर्मचारी और अमीन के पदों पर बंपर बहाली होने वाली है. 


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 3738 कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति होगी. इसके अलावा 4353 कर्मचारी और 1737 अमीन की नियुक्ति की जाएगी. इन सभी पदों पर मार्च के महीने तक बहाली पूरी कर ली जाएगी. सभी अंचल में 7 कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त होंगे, जिनमें 4 डेटा सेंटर रिकॉर्ड रूम में काम करेंगे. जबकि 3 अंचल कार्यालयों में उपलब्ध रहेंगे.


सभी अंचलों में 3738 कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए राज्य सरकार की सहमति मिल चुकी है. वहीं हल्का कर्मचारियों और अमीनों की कमी को भी दूर करने के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग और बिहार संयुक्त परीक्षा परिषद में 4353 कर्मचारियों और 1737 अमीनों के चयन की भी प्रक्रिया चल रही है.